Add

  • BREAKING NEWS

    बाँकेबजार प्रखण्ड में पैक्स अध्यक्ष चुनाव में परिणाम के बाद विजयी अध्यक्षों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दिया गया बधाई

    गया ज़िला के बाँकेबजार प्रखण्ड के 11 पंचायतों के पैक्स चुनाव का परिणाम हुआ घोषित। प्रखंड की गोईठा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार उर्फ बाबू निर्विरोध चुने गए थे जबकि सबसे अधिक मतों से पननियां पैक्स से रणविजय सिंह 454 वोट से विजई हुए। जबकि लुटुआ से केश्वर यादव सबसे कम 17 मतों के अंतर से विजई हुए। वहीं बिहरगांई से अनूप कुमार ने हरेंद्र कुमार को 77 मतों से, बरहेता से रघुनाथ यादव ने चंद्रदेव यादव को 266 मतों से, रौशनगंज में उपेंद्र सिंह ने राजेश रंजन सिंह को 35 मतों से, टंडवा में संजय यादव ने भगवान साव को 120 मतों से, तिलैया में उदय कुमार गुप्ता ने गणेश पासवान को 227 मतों से, परसावांखुर्द में भगवान प्रसाद ने संतोष पासवान को 90 मतों से, सैफगंज में नरेश प्रसाद ने ओंकार प्रसाद को 172 मतों से और बैताल में प्रमोद प्रसाद ने दरोगा प्रसाद को 119 मतों से हराया। सभी जीते हुए पैक्स अध्यक्ष अपने नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ पुरे पंचायत में घूम-घूम कर सभी पंचायत वासियों से मिल कर दे रहे है धन्यवाद, तो पंचायत की जनता अपने-अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत माला पहना कर और मिठाई खिलाकर किया।

    Ads

    Bottom ads