भारत मे आये लाखों शरणार्थियों में अधिकतर अनुसूचित जनजाति के हैं और आज तक अपने अधिकारों से वंचित हैं - पारितोष पंकज
हिंदू परिषद की शुक्रवार को ईमामगंज में बैठक हुई जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष पारितोष पंकज ने किया। उन्होंने कहा कि भारत मे आये लाखों शरणार्थियों में अधिकतर अनुसूचित जनजाति के हैं और आज तक अपने अधिकारों से वंचित हैं। इस कानून से उन्हें आरक्षण व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। वोट बैंक के लालच में पाकिस्तानी सोच से प्रेरित होकर कुछ मुस्लिम जनसंख्या सड़कों पर उतर कर देशद्रोह के रूप में राष्ट्रीय सम्पत्ति को नष्ट कर रही है। जयचंद की भूमिका में भारत के कुछ राजनीतिक दल मुट्ठी भर अपराधियों को आंतरिक रूप से साथ दे रहे हैं। आसाम, बंगाल, दिल्ली, अहमदाबाद, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पाकिस्तानी प्रेरित सोच ने व्यापक हिंसा और तोड़फोड़ की। कुछ ऐसी हैं घटना को अंजाम देने की कोशिश गया शहर में भी की गई मगर प्रशासन के चुस्ती व ततपरता से वे असफल हुए। केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून बनाकर बंगलादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भारत आये सनातनी, बौद्ध, जैन, सिख एवं ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया है। देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा व तोड़फोड़ हो रही है। डर है कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी इसका असर नही दिखे। इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है।
इस बैठक में ईमामगंज प्रखण्ड उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, सह मंत्री पंकज सिंह, प्रखण्ड संयोजक अनिकेत सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने सीएए और एनआरसी का समर्थन किया है।
इस बैठक में ईमामगंज प्रखण्ड उपाध्यक्ष अर्जुन पासवान, सह मंत्री पंकज सिंह, प्रखण्ड संयोजक अनिकेत सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने सीएए और एनआरसी का समर्थन किया है।