सरकार के आदेश का पालन करते हुए घर पर हीं धूम धाम से मनाएं रामनवमी का पवित्र त्योहार: विहिप जिलाउपाध्यक्ष
रामनवमी के पवित्र त्योहार पर हम सभी भक्तजन मन्दिरो में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष संसार मे विशेष आपात स्थिति बन गई है। हमारा प्यारा देश भी उस प्राणघातक कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हमें इस महामारी पर उसी प्रकार विजय प्राप्त करना है जैसे प्रभु श्रीराम ने सभी संकटों पर विजय प्राप्त किया था। अतः हमसभी सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए भगवान का जन्मोत्सव पहले से भी भव्य तरीके से मनाएंगे। उक्त बातें आज दिन बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद् के जिला उपाध्यक्ष पारितोष पंकज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
उन्होंने सभी रामभक्तो से आग्रह किया कि रामनवमी (2 अप्रैल 2020) को अपने घर के छत पर महावीरी झंडा लगाते हुए मध्यान्ह्काल दिन में 12 बजे अपने अपने घर पर हीं प्रभु श्रीराम के चित्र के सामने समाजिक दूरी (एक मीटर की) बनाते हुए सपरिवार एकसाथ बैठक धूम धाम से भजन पूजन करते हुए एक माला अर्थात 108 बार विजय महामन्त्र *(श्रीराम जय राम जय जय राम)* का जाप करें।
उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सन्ध्या बेला में ठीक 07 बजे अपने निवास स्थान के बाहर 09 दीपक अवश्य जलाये और इस नई पहल में शामिल हो। आप सब सुखी व स्वस्थ रहे, भगवान की कृपा आपको प्राप्त हो।