Add

  • BREAKING NEWS

    ड्यूटी पर तैनात कोरोना योद्धा के रूप में कार्य रहे स्थानीय पुलिसकर्मियों को पुष्प वर्षा व करतल ध्वनि कर सम्मानित किया

    शेरघाटी से कौशलेन्द्र कुमार
    शेरघाटी नगर वासियों ने रविवार की संध्या कोरोनावायरस से बचाव के लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात कोरोना योद्धा के रूप में कार्य रहे स्थानीय पुलिसकर्मियों को  पुष्प वर्षा व करतल ध्वनि कर गोला बाजार शेरघाटी में सम्मानित किया। नगर वासियों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ये अपना घर परिवार छोड़ कर हमारी चिंता कर रहे हैं। इनका सम्मान हमारा कर्तव्य और धर्म दोनो है। आ
    अधिकारी सह थानाध्यक्ष सागर कुमार के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी भी नागरिकों के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए घर में रहने की अपील किया। सम्मान में महिलाओं और किशोर किशोरियों ने घर के छत से पुष्प वर्षा किया। जबकि सड़क के दोनों छोर पर सोशल दूरी का पालन करते हुए युवकों ने ताली बजाकर सम्मान दिया। नगरवासियों ने अंगवस्त्र भी भेंट किया। नगर के संजय राज गुप्ता, रामू  कुमार गुप्ता, कमल किशोर सिंह , चंद्रभानु गुप्ता, अनुज कुमार, जितेन्द्र स्वर्णकार ने शेरघाटी पुलिस के कार्य को सराहनीय बताया।



    Ads

    Bottom ads