मजदूरी करने वाले विभिन्न वर्गों को 5000 रुपये देने का ऐलान किया
लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्य अपने स्थानीय निवासियों को राशन और आर्थिक मदद दे रहे है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी अपने स्थानीय नौकरी और मजदूरी करने वाले विभिन्न वर्गों को 5000 रुपये देने का ऐलान किया है।
इन लोगों को मिलेगा फायदा:-
ज़ीबिज़ डॉटकॉम के अनुसार दिल्ली सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में रहने वाले बढ़ई, ग्राइंडर वर्कर, कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात चौकीदार, कंक्रीट मिक्सचर वाले, क्रेन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटरमैन, लोहार, पंप ऑपरेटर, राजमिस्त्री, टाइल्स स्टोन फीटर, वेल्डर, कूली, बेलदार और मजूदरों को नई स्कीम के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
15 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन:-
सरकार वेबसाइट की एक लिंक जारी करेगी। श्रमिक इस लिंक के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी कागजात की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी। यह रजिस्ट्रेशन 15 से 25 मई तक चलेगा। उसके बाद जितने लोगों का फॉर्म आ जाएगा, उनका 25 मई के बाद वेरिफिकेशन होगा। एक बार प्रोसेस पूरा होने के बाद बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विदित हो कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में अपने स्थानीय कैब ड्राइवरों को भी आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। इसमें कैब ड्राइवरों को लॉकडाउन के समय 5,000 रुपये की आर्थिक मदद किया था।




