Add

  • BREAKING NEWS

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा निम्न वर्गीय व्यापारियों ठेला खोमचा रहरी एवं पटरी व्यवसायियों को आर्थिक पैकेज देने की घोषणा से समूचा व्यापारी समाज में खुशी की लहर

    देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा निम्न वर्गीय व्यापारियों ठेला खोमचा रहरी एवं पटरी व्यवसायियों को आर्थिक पैकेज देने की घोषणा से समूचा व्यापारी समाज फूले नहीं समा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता गुप्ता ने कहा कि पहली बार सरकार ने छोटे  और मध्यम व्यापारियों की व्यथा को समझ कर कर 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा किया है। इस घोषणा का  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  स्वागत  और सलाम करता है। 
    इस घोषणा से  लघु कुटीर उद्योगों को भी लाभ  मिलेगा। आज व्यापारी समाज भी भारतवर्ष में अपनी उपयोगिता देख कर गौरव का अनुभव कर रहा है। हमें कोरोना से लड़ते हुए मास्क पहन कर के और सोशल  डिस्टेंसेस का पालन करते हुए अपने व्यापार को करना है, क्योंकि यह कोरोना वायरस लंबे समय तक जीवन में रहेगा। मोदी जी के इस संदेश का हम सबको अक्षरशः पालन करना देशहित में है।

    Ads

    Bottom ads