नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश तकरीबन दो महीने से लॉकडाउन में हैं। लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है, करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए हैं, तमाम इंडस्ट्री, उद्योग, धंधे बंद हो गए हैं। ऐसे में पूरा देश एक अदद बड़े आर्थिक पैकेज काl इंतजार कर रहा था, जो एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सके। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश को संबोधित करते हुए अबतक के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है, अहम बात यह है कि यह पैकेज देश की जीडीपी का तकरीबन 10 फीसदी है, यह अपने आप में ही ऐतिहासिक ऐलान है, साथ ही सरकार के उस संकल्प को भी दर्शाता है कि वह देश की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर पटरी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मोदी देश के ही नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज घोषित करने वाले पहले पीएम बने।
इससे पहिले
•चीन ने 2013 में 16 लाख करोड़
•अमेरिका ने 2009 में 13 लाख करोड़
•रूस ने 2007 में 11 लाख करोड़
की घोषणा की थी।