Add

  • BREAKING NEWS

    भिंडी के खेत मे बकरी घुस जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में इलाज के दौरान हुई एक की मौत।

    मामले में दोहरा मुकदमा। 22 नामजद और पांच अज्ञात 
    तीन गिरफ्तार कर भेजे गए जेल  

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी
    शेरघाटी थानां क्षेत्र के शेरपुर गांव में सालों से चले आ रहे एक भूमि विवाद के को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षो में जम कर हुई मारपीट की घटना में पांच घायलों में अर्जुन यादव की मौत इलाज के दौरान मगध मेडिकल अस्पताल गया में हो गई। मौत की खबर के बाद बुधवार को दोंनो पक्षों में तनाव बढ़ा और एक बार फिर महिलाओं ने विपक्षी महिला को जमकर पिटाई कर दिया है। 
    पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से 22 को नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेनी आईपीएस सह थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि तीन नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है।पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नही की है।घायलों में एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।बताया जता है कि घायलों की स्थिति खराब होने की सूचना के बाद लोगों ने दूसरे पक्ष के एक ई - रिक्शा और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।जिसे पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। घायलों को अनुमंडल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि ताजा घटना बकरी द्वारा खेत में में लगे भिंडी के फसल खाने से शुरू हुई है।  आईपीएस सह थानाध्यक्ष सागर कुमार मौके पर पँहुचे और छानबीन शुरू कर दी है।बतया जाता है की शेरपुर गांव में सालों से दो पक्षो में भूमि विवाद का मामला चला आ रहा है।इसके कारण पूर्व में भी दोनों पक्षो में मारपीट होती रही है। जो मंगलवार को हिंसक हो गई।
    घायल झरी महतो(65) (पिता स्व० सोमर महतो, विजय यादव(पिता नन्हक यादव , समुंद्री देवी पति छेदी यादव सुनीता देवी पिता विशु यादव  घायल मगध मेडिकल में इलाजरत है।ट्रेनी आईपीएस नके बताया कि नामजद दिलीप कुमार पिता रामचरित यादव, देवरूप यादव उर्फ धुरूप यादव  पिता नन्हक यादव,जगलाल यादव पिता स्व०डोमन यादव को जेल भेजा गया है। 

    Ads

    Bottom ads