Add

  • BREAKING NEWS

    क्वारंटाइन सेंटर में विषैला सांप काटने से 5 वर्षीय बालक की मौत, हंगामा

    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्वारंटाइन सेंटर 
    पाँच दिन पूर्व मुंबई से आया था पूरा परिवार। 
    संवाद सूत्र मोहनपुर :-इन दिनों कोरोना संक्रमण से पूरा देश तबाह है। वहीं इस तबाही में अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को कोरोना से बचाव के लिए बने क्वारंटाइन सेंटरों पर कुव्यवस्था के कारण अनेक फजीहतें उठानी पड़ रही है ।यहां तक की अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मोहनपुर प्रखंड के मटिहानी पंचायत अंतर्गत डॉ. रामप्यारे सिंह उच्च विद्यालय कंचनपुर में स्थित क्वारंटाइन सेंटर में विषैला सांप मिलने व एक सो रहे 5 वर्षीय बालक के काटने से मौत हो जाने की घटना घटित हुई है ।मृतक बच्चे का नाम अंकुश कुमार है और वह राजू चौधरी का पुत्र है, जो अपने परिवार के साथ 5 दिन पूर्व मुंबई के तारापुर से यहां आया था। और 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया था ।बीते रात में सपरिवार खाना खाने के पश्चात जमीन पर ही सो गया था। लेकिन रात में अंधेरा के कारण उस विषैला सांप पहुंचा और सो रहे बच्चे को काट लिया ।जिससे वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे गया स्थित जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है ।इधर बच्चे की मौत के पश्चात उग्र लोगों ने क्वारंटाइन सेंटर में लोगों ने केंद्र की कुव्यवस्था को लेकर स्थानीय बीडीओ कुमार अश्वनि को इसका जिम्मेवार ठहराते हुए निलंबित करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे ।हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि केंद्र पर लाइट की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं रहने कारण घटना घटित हुई है ।केंद्र पर हंगामे को लेकर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है। इधर इस बाबत स्थानीय मटिहानी पंचायत के मुखिया तुला प्रसाद ने बताया कि इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है और इन्हें व्यवस्था में  परेशानी झेलनी होती है ।कई नियमों व प्रक्रियाओं के बाद लोगों की सुविधा  मुहैया करायी जाती है।
     
    इस संबंध में मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विन के सरकारी नंबर पर दो बार संपर्क साधा गया लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आया। थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि मृत बच्चे को तंत्र - मंत्र से जीवित करने को लेकर गांव में झाड़ फूंक किया जा रहा है। इस उम्मीद के साथ की सायद मृत बच्चा जिंदा हो सके। जिसके कारण पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे लेने में विलंब हो रही है। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया जाएगा। 
    15 मई को दैनिक जागरण अखबार में मे मोहनपुर क्वारंटाइन सेंटर पर सुविधा का अभाव प्रवासी परेशान शिषॅक से खबर प्रकाशित करने के बाद भी सरकार या पदाधिकारी का ध्यान नहीं गया। जिसका फल सामने आ गया है। इधर दैनिक जागरण के द्वारा प्रति दिन क्वारंटाइन सेंटर पर शौचालय, लाइट एवं पीपीई किट का वितरण नहीं होने का खबर प्रकाशित किया जा रहा है। लेकिन कोई भी प्राधिकारियों का कान का जू तक नहीं रेगा है।

    Ads

    Bottom ads