क्वारण्टाईन सेंटरों पर कुव्यवस्था को लेकर मुखिया संघ ने बीडीओ के खिलाफ दिया धरना
![]() |
धरना प्रदर्शन |
मोहनपुर से रामानंद।
मोहनपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर बाद मुखिया संघ के द्वारा सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों ने धरने पर बैठ गए। धरना की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने किया। धरना में बैठे मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों का एक ही मांग था कि मोहनपुर प्रखंड में बने विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सरकारी स्तर पर व्यवस्था मे काफी अनियमितता बरती जा रही है। जिसके कारण रामप्यारे उच्च विद्यालय कंचनपुर क्वारंटाइन सेंटर में सांप काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। लापरवाही के कारण और विधि व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण उक्त बच्चे को जान गवाना पड़ा है। यह देख सभी मुखिया ने क्वारंटाइन सेंटर पर भोजन व्यवस्था मे सहियोग नहीं करने का फैसला किया।
जिला पदाधिकारी से मांग कर रहे थे कि क्वारंटाइन सेंटर कंचनपुर में जो घटना घटी है। उसमें जो भी दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी हैं उन पर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि जब व्यवस्था ही नहीं दी जा रही है तो एक निर्दोष कर्मचारी को जिला पदाधिकारी कैसे निलंबित कर दिया। पूरे घटना को अपने स्तर से जिला पदाधिकारी जांच करें। धरना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समता देवी मोहनपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लोगों से बात किया तत्पश्चात देर शाम संत कराया।
विधायक समता देवी ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर कंचनपुर में घटना जो घटी है उस में जो भी दोषी अधिकारी हैं उन पर 2 दिनों के अंदर करवाई अगर जिला पदाधिकारी नहीं करते हैं तो इस लड़ाई मैं भी शामिल होंगी। लेकिन अभी जैसे सभी क्वारंटाइन सेंटर पर मुखिया के द्वारा भोजन व्यवस्था में सहयोग किया जा रहा है उसी तरह से करें। विधायक के आश्वासन पर धरना को समाप्त कर दिया। उक्त धरना में मोहनपुर प्रखंड के मुखिया राजेंद्र चौधरी, तुला प्रसाद, उमेश पासवान, प्रखंड प्रमुख संजय कुमार अकेला, उप प्रमुख मुन्ना यादव सहित सभी मुखिया मौजूद थे।