Add

  • BREAKING NEWS

    तीन ट्रैक्टर जलावन की लकड़ी तथा एक ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जप्त


    सतीश पांडेय प्रतापपुर (चतरा) बुधवार को प्रतापपुर वन क्षेत्र की भैसमारा जंगल से एक ट्रैक्टर सहित विभिन्न प्रजाति के जलावन की लकड़ी, और वरुरा के समीप इंद्राही जंगल से दो ट्रैक्टर जलावन की लकड़ी को प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी, राजबल्लभ पासवान एवं कुंदा  वन क्षेत्र पदाधिकारी रामजी सिंह कुन्दा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जप्त किया।
    प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी राज बल्लभ पासवान ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जलावन की लकड़ी को जंगल से होकर ले जाया जा रहा था ।वन कर्मियों तथा पुलिस को देखकर चालक ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया जबकि इंदिराही जंगल में  बाहर ले जा कर बिक्री के लिए दो ट्रैक्टर लकड़ी रखे गए थे जिसे भाड़े के ट्रैक्टर से प्रतापपुर वन परिसर में लाया गया।

    इस अभियान में कुंदा थाना के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार जिला बल, सैट के जवान तथा कुन्दा एवं प्रतापपुर वन क्षेत्र के वंनरक्षी शामिल थे।

    Ads

    Bottom ads