इमामगंज प्रखंड के देवजरा गांव में दो युवक का कोरोना वायरस से संदिग्ध होने का मामला प्रकाश में आया- जांच के लिए भेजा गया शेरघाटी
जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने प्रखण्ड क्वारंटाइन सेंटर में तैनात एक शिक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम व शिक्षक रंजन पासवान ने सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इसके बारे में अवगत कराया गया और डॉक्टर की एक टीम एम्बुलेंस लेकर गांव में पहुंचे जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि किशोरी प्रसाद के सहयोग उसे जांच व इलाज के लिए समझा- बुझाकर शेरघाटी रेफरल अस्पताल भेजा गया। इधर इमामगंज प्रखंड में दो दिनों से लगातार देश के 'ए' ग्रेड के रेड ज़ोन से स्पेशल ट्रेन से आ रहे मजदूरों को आने से इमामगंज वासियों में दहशत फैल रहा है। वहीं क्वारंटाइन सेंटरों पर भीड़ बढ़ने से व्यवस्था चरमराने लगी है।
किसी क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों बेड, कपड़ा, मछड़दानी 24 घटने बीत जाने के बाद भी नहीं मिला पाया। तो कहीं पर समय से नास्ता-भोजन नहीं मिल रहा है। अधिकारी मुखिया को तो मुखिया अधिकारी व सरकार को व्यवस्था के लिए जिम्मेवार ठहरा कर अपना-अपना पला झाड़ रहे हैं।



