जन अधिकार पार्टी के प्रेम यादव ने ईद के मौके पर वितरित किया वस्त्र औऱ सेवई
संवाद सूत्र मोहनपुर
जन अधिकार पार्टी के महासचिव प्रेम यादव के द्वारा ईद के मौके पर प्रखंड के ग्राम पंचायत अमांतरी के सिंधुगढ़ गांव में वैसे गरीब एवं असहाय मुस्लिम समुदाय के बीच वस्त्र का वितरण किया है। प्रेम यादव ने बताया कि साड़ी, लूंगी, गमछा, कुर्ता, पेजामा, टी शर्ट आदि सामग्री वैसे गरीब एवं असहाय के बीच जाकर ईद के मौके पर दिया गया है।
उन्होंने पार्टी की ओर से लगातार कोविंद 19 महामारी में गरीब एवं असहयोग के बीच सुखा राशन का भी वितरण लगातार क्षेत्र में कर रहे हैं। साथ ही रमजान के महीने में वैसे गरीब एवं असहाय लोगों के बीच रोजा खोलने के लिए भी फल का वितरण करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि हम गरीबों को सेवा करते रहें।