Add

  • BREAKING NEWS

    प्रखण्ड अध्यक्ष ने अपने संगठन सहयोगियों की घोषणा कर ईमामगंज भाजपा पूर्वी मण्डल के मंत्रिमंडल का किया विस्तार

    कोरोना संक्रमण के दौरान लॉक-डाउन को मद्देनजर रखते हुए फोन कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गया जिले के ईमामगंज पूर्वी मण्डल भाजपा का बैठक किया गया जिसमें मण्डल के पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं प्रखण्ड कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर सूची जिला मुख्यालय भेजा गया।

    इस बैठक में ईमामगंज पूर्वी मण्डल भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहमति से जितेंद्र तिवारी (शाहपुर) एवं केशव सिंह (उजियार बहेरा) को महामंत्री, अनिल कुमार (पुरुषोत्तमपुर), पवन पोद्दार (रानीगंज), वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता (रानीगंज), पंकज शर्मा (परसिया), रविकांत राणा (विश्रामपुर) एवं सुनीता देवी (नौडीहा) को उपाध्यक्ष, सत्येद्र कुमार (रानीगंज), भूपेंद्र कुमार (जलवार), शेखर सुमन (नवाखाप), रंजय यादव (कोईरिया), पप्पू कुमार (नौडीहा) एवं सुनीता देवी (केंदुआ) को मंत्री, मोतीलाल सांवरिया को कोषाध्यक्ष तथा प्रमोद तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

    वहीं मंच मोर्चा के लिए सन्तोष कुमार शौण्डिक (रानीगंज) को युवा मोर्चा, वीरेंद्र कुमार सिंह (नगवां) को किसान मोर्चा, नरेश पासवान (चुआवार) को अनुसूचित जाती मोर्चा, अर्जुन साव (गिलनपर) को अतिपिछड़ा मोर्चा एवं पप्पू खान (कुंईबार) को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया तो मीणा देवी (किशुनीचक) को महिला मोर्चा की अध्यक्षा बनाया गया।
    ईमामगंज पूर्वी मण्डल में पड़ने वाले आठ शक्ति केंद्रों के प्रमुख एवं सहप्रमुख का भी चयन किया गया। जिसके लिए रामरतन प्रजापत (कादिरगंज) को गणपति शक्ति केंद्र (मल्हारी), सन्दीप गुप्ता (गुरिया) को लक्ष्मी शक्ति केंद्र (पकरि गुरिया), शत्रुघ्न सिंह (दरभंगा) को शिव शक्ति केंद्र (चुआवार), बुद्धदेव गोस्वामी (कुजेशर) को दुर्गा शक्ति केंद्र (कुजेशर), प्रियरंजन सिंह (नगवां) को बजरंग शक्ति केंद्र (नगवां), अरविंद पासवान (बहुआरा) को केशव शक्ति केंद्र (नौडीहा), विनोद सिंह (माताचक) को विष्णु शक्ति केंद्र (छकरबन्धा), पंकज गुप्ता (बांसबाजार) को अन्नपूर्णा शक्ति केंद्र (रानीगंज) का प्रमुख चुना गया।
      आशु सिंह (विश्रामपुर) को गणपति शक्ति केंद्र (मल्हारी), पंकज कुमार सिंह (पडरिया) को लक्ष्मी शक्ति केंद्र (पकरि गुरिया), नीलेश कुमार सिन्हा (बहेरा) को शिव शक्ति केंद्र (चुआवार), गिरीश सिंह (परसिया) को दुर्गा शक्ति केंद्र (कुजेशर), ब्रजेश भारती (कुंडिलपुर) को बजरंग शक्ति केंद्र (नगवां), पप्पू सिंह राजपूत (रोहवे) को केशव शक्ति केंद्र (नौडीहा), जयदीप पाण्डे (केंदुआ) को विष्णु शक्ति केंद्र (छकरबन्धा), रंजन शौण्डिक (ऊपर बाजार) को अन्नपूर्णा शक्ति केंद्र (रानीगंज) का सह-प्रमुख नियुक्त किया गया।

    Ads

    Bottom ads