शेरपुर हत्या कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
शेरघाटी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गत एक महीना पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में अर्जुन यादव हत्या कांड के आरोपी राकेश यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने बताया कि शेरपुर निवासी झरू यादव के पुत्र राकेश यादव उक्त हत्याकांड का नामजद अभियुक्त है। इस कांड के अन्य आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

