शेरघाटी में मनाई गई पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि , भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर किया याद
शेरघाटी से कौशलेंद्र
शहर के नगर भाजपा कार्यालय राम मंदिर शेरघाटी कार्यालय में मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू सिंह ने स्वर्गीय मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इसके अलावा उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। इसी प्रकार अभिषेक अग्रवाल, मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अमरेश सिंह, माया देवी, राजेश मालाकार, नीतू शर्मा आदि ने भी स्वर्गीय मुखर्जी के
चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।