Add

  • BREAKING NEWS

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुमार साहब को दुबारा विधान परिषद बनाने की मांग की

    गया जिले के ईमामगंज प्रखण्ड के रानीगंज में मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, बैठक का संचालन महामंत्री केशव सिंह ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने गया जिला भाजपा के आधारस्तम्भ एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब के दुबारा एमएलसी नही बनाये जाने पर मगध क्षेत्र में उतपन्न स्थिति पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया। अंत मे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि भाजपा नेतृत्व के पास एक प्रस्ताव भेजा जाए कि भाजपा मनोनयन कोटा से कुमार साहब को दुबारा विधानपार्षद का उम्मीदवार बनाये जिससे मगध क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में फैले निराशा और असन्तोष को दूर किया जा सके और कार्यकर्ता पूरी लगन से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों का जीत सुनिश्चित किया जा सके।

        इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, महामंत्री केशव सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र दास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री भूषण  सिंह, मंत्री रंजय यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना देवी, कोषाध्यक्ष मोती लाल सांवरिया, महामंत्री जितेंद्र तिवारी सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Ads

    Bottom ads