अपराध मुक्त समाज का निर्माण संस्था का उद्देश्य
कौशलेंद्र कुमार शेरघाटी
अपराध मुक्त समाज संस्था अनुमंडल इकाई शेरघाटी की एक बैठक शुक्रवार को फैमिली रेस्टोरेंट गोपालपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश निदेशक राम अनुग्रह पाठक ने बताया कि संस्था का उद्देश्य देश में बढ़ते हुए अपराध एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर कानून की मदद करना है। उन्होंने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण एवं अपराध मुक्त समाज के लिए लोगों से भागीदारी और जन संवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाया जाए। युवाओं में रोजगार एवं शिक्षा भगाने के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए समय-समय पर पंचायत व गांव स्तर पर कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जोड़ते हुए जागरूकता फैलाया जाए। बैठक में राजेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, संजय शाह, सीमा कुमारी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।