संसद प्रतिनिधि द्वारा तारा बारा बांध का किया गया निरीक्षण
आज मंगलवार को ईमामगंज प्रखण्ड के सलैया पंचायत स्थित तारा बारा बांध के अर्धनिर्मित कार्यो को पूर्ण करने के कार्य का निरीक्षण औरंगाबाद संसद सदस्य सुशील कुमार सिंह द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि अर्जुन पासवान ने किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अब बांध का कार्य जल्द हीं पूर्ण होने की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि कार्य पूर्ण होने में हफ्ता दस दिन और लगेंगे।
कार्य की गति संतोषप्रद है। बहुप्रतीक्षित तारा बारा बांध जल्द हीं तैयार हो जाएगी। हालांकि कुछ कमियां भी दिखी निर्माण कार्य मे। उन्होंने बताया कि बांध को बनाने में जो बालू का प्रयोग किया जा रहा है उसमे काफी मात्रा में मिट्टी मिली हुई है जिसके उपयोग को तत्काल रोकने को बोला गया है औए फ्रेस बालू का उपयोग करने को बोला गया है। वही बांध का गेट जो पिछले साल पानी के अत्यधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया था उसे अभी तक बदल नही गया है। इस बाबत पूछने पर वहां मौजूद मुंशी जी रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस गेट का कार्य करने के लिए कारीगर गया से आने वाला था मगर कोरोना महामारी के लॉकडाउन के कारण नही आ सका है। अब गाड़ी चलने लगी है एक दो दिनों में आकर गेट लगा देगा।
श्री पासवान ने बताया कि निरिक्षण में जो भी देखा उसे सांसद महोदय को फोन पर बता दिया गया है। बालू और गेट के विषय मे भी उन्हें अवगत करवा दिया गया है। आगे की उचित कार्यवाही अब वे हीं करेंगे, मुझे तो निरीक्षण करके वहां की वस्तुस्थिति से अवगत करवाने को कहा गया था मैं बांध पर हो रहे कार्य का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत करवा दिया है। इस दौरान सलैया निवासी कल्याण साव भी अर्जुन पासवान के साथ थे।


