Add

  • BREAKING NEWS

    अनियंत्रित वाहन ने ई रिक्शा में मारा टक्कर, एक कि मौत, चालक गम्भीर मामला शेरघाटी गोपालपुर का

    कौशलेंद्र  शेरघाटी
    शेरघाटी थाना के गोपालपुर गांव में नेशनल हाईवे 2 पर शुक्रवार की सुबह बूढ़ी नदी पुल के समीप विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही एक अनियंत्रित वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मारा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा दो भाग में बट गया। उस पर सवार यात्री और चालक बुरी तरह घायल हो गया स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है।
    लेकिन इलाज के लिए जा रहे एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चालक गम्भीर स्थिति में  इलाज रत है। थानाध्यक्ष शाह ट्रेनी डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि  मृतक की पहचान  भूनील सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष मोहल्ला नूतन नगर शेरघाटी के रूप में की गई है। वह कोलकाता से बस द्वारा आ रहे अपना बेटे और बेटी को लाने के लिए गोपालपुर जा रहा था। बेटी द्वारा फोन पर डोभी से आगे बस खराब होने की सूचना दी गई थी। इधर ई रिक्शा चालक की पहचान हटिया मोहल्ला दरबार हाउस प्रकाश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में की गई है। गंभीर स्थिति में प्रकाश का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल गया में चल रहा है।
    मृतक स्वर्गीय सिंह अपने पीछे बूढ़े मां बाप के अलावा दो पुत्र और दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक अपने घर का अकेला कमाउ व्यक्ति था।  पेशे से वह ट्रांसपोर्टर का काम करता था। मोहल्ला वासी बताते हैं कि मृदुभाषी भूमि को भूल पाना लोगों को मुश्किल होगा। वह मोहल्ले का सेवक था। किसी भी काम के लिए किसी को हर वक्त मदद के लिए तैयार रहता था। उसके मौत से मोहल्ला में मातम पसरा है।

    Ads

    Bottom ads