प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की तैयारी, स्किल मैपिंग में लगा कॉमन सर्विस सेंटर
![]() |
स्किल मैपिंग करते भी एल ई |
इमामगंज (एक प्रतिनिधि) इमामगंज प्रखंड के प्रवासी मजदूरों के स्किल मैपिंग का कार्य प्रखंड के कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा तेजी से किया जा रहा है। ताकी जल्द से जल्द प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ा जा सके।
कॉमन सर्विस सेंटर के प्रखंड समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में स्किल मैपिंग का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। आज बुधवार को कार्य समाप्ति होने तक 12000 प्रवासियों में से 6500 प्रवासी मजदूरों के स्किल मैपिंग का कार्य निष्पादित किए जा चुके हैं।