Add

  • BREAKING NEWS

    भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के वर्चुअल रैली को बनाया ऐतिहासिक

    गया जिले के ईमामगंज प्रखंड में आज शाम चार बजते ही सोशल मीडिया पूरी तरह एक्टिव पाया गया। दरअसल आज शाम चार बजे देश के माननिये गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने लाखों कार्यकर्ताओं को ये संदेश देने का कार्य किया की बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एन डी ए की ही सरकार बनेगी और कुछ लोगों ने आज ग्यारह बजे थाली बजाकर हमारा समर्थन भी कर दिया है।
    सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता का अहम रोल होता है जिसे वो पूरी मेहनत से निभाते भी हैं। ईमामगंज के दोनों पूर्वी एवं पश्चिमी मण्डल में हज़ारों कार्यकर्ता ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, यू ट्यूब और टीवी के माध्यम से जबरजस्त उत्साह के साथ अमित शाह के इस वर्चुअल रैली को सुनने का कार्य किया।
    इस अवसर पर ईमामगंज पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष गंगाधर पाठक, डुमरिया मण्डल अध्यक्ष संजीव पाठक, बाँकेबजार प्रखण्ड अध्यक्ष रणविजय सिंह, ईमामगंज पूर्वी मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष संतोष सौण्डिक, पश्चिमी मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष टिंकू सिंह, भाजयुमो मण्डल प्रवक्ता रौशनराणा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अनीकेत सिंह, अर्जुन पासवान, विमला देवी, राजेन्द्र प्रजापत, नरेश गुप्ता, प्रमोद तिवारी, रंजन सौण्डिक आदि सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने अपने शक्ति केंद्र के बूथ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संग श्री शाह को सुना और देखा।

    Ads

    Bottom ads