ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से राधेश्याम सिंह को मिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व, उन्होंने कहा पार्टी के लिए समर्पित रूप से कम करता हूं।
शेरघाटी से कौशलेन्द्र
पार्टी के साथ इमानदारी पूर्वक और जनहित में कार्य करने वाले भाजपा के सक्रिय दो सक्रिय कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा की गया जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारी के रूप में जगह दी गई है। शेरघाटी के गोपालपुर गांव निवासी स्नातक की शिक्षा प्राप्त किए राधेश्याम सिंह को जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व में सिंह गोपालपुर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष थे।
विगत 3 वर्षों से लगातार भाजपा एवं क्षेत्र के जनता के लिए इमानदारी पूर्वक कार्य कीए। उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिला में पद का दायित्व सौंपा है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी सक्रिय भूमिका का बोध कराते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।इसी प्रकार पार्टी के लिए घोर परिश्रम करने वाले गोला बाजार निवासी अभिषेक उर्फ पप्पू अग्रवाल को भी जिला में उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपी गया है। उक्त नेताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, रामानुग्रह पाठक,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा, अमरेश सिंह, प्रखंड महामंत्री निक्कू सिंह, प्रखंड प्रमुख तालकेश्वर चौधरी, अरुण चंद्रवंशी,राजेश मालाकार संजय सिंह, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष राम जय सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष को बधाई दिया है।