जन्मदिन के मौके पर गुप्ता परिवार ने लगाया 101 पौधे, गरीबों में बांटा मास्क और साबुन , अच्छी पहल
शेरघाटी से कौशलेन्द्र कुमार
शहर के गढ़ मुहल्ला स्थित प्रस्तावित शिवमन्दिर परिसर में शुक्रवार को रमना मुहल्ले के निवासी धीरज गुप्ता ने अपने बेटे अयांस कुमार के द्वितीय जन्म दिन पर 101 पौधा रोपण किया। गरीब लोगों के बीच साबुन और मास्क वितरण किया।
उन्होंने कहा कि हमने जन्मदिन या किसी उत्सव पर पर्यावरण संरक्षण के हित मे पौधा रोपण का संकल्प लिया है। हम चाहते हैं कि बच्चे के उम्र के साथ पौधा भी बढ़े। अयंस की मां पूजा गुप्ता ने कहा कि घर में हित रिश्तेदार के साथ बर्थडे पार्टी करने से ज्यादा आनन्द समाज के लोगों के बीच पर्यावरण बचाने को लेकर किया जा रहा पौधा रोपण है। हमें उस दिन ज्यादा ख़ुशी मिलेगी जब बुढ़िया नदी तटपर प्रस्तावित शिव मंदिर का प्रांगण हरा भरा होगा। पौधा रोपण के बाद बचाव का मुख्य कार्य होगा। इस मौके पर स्थानीय शहरवासी अजित कुमार सिंह, कृष्णकांत चौधरी, तारकेश्वर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


