बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 34 हजार 820 मामले - 676 लोगों की हुई मौत
भारत में कोरोना वायरस के शनिवार यानी आज रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 34 हजार 820 मामले सामने आए हैं। और 1 दिन में 676 लोगों की मौत हुई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,820 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 40 हजार 457 हो गई है। इनमें 3,59, 701 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 17,476 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,54,078 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 26285 हो गई है।
महाराष्ट्र ने एक बार फिर तोड़ा रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 8 हजार 308 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य संक्रमितों की संख्या 2,92,589 हो गई है। जिनमें 1,20,480 मामले एक्टिव हैं।