Add

  • BREAKING NEWS

    ईमामगंज में हुई कोरोना की जांच

    ईमामगंज BRC भवन में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। कुल 25 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई। सीएचसी के प्रभारी डॉ सईद अली अनवर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच एंटीजन किट से हुई। 25 लोगों के स्वाब सैम्पल के एंटीजन किट से रैपिड टेस्ट की गई। 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि रानीगंज के एक व्यक्ति और कोचया क एक व्यक्ति का कुल दो व्यक्ति का रिपोर्ट पोसेटिव आया है। पोसेटिव आये दोनों व्यक्ति को होम क्योरेंटाइन रहने की सलाह दी गयी है।
    वहीं बांकेबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। वहां भी कुल 25 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई। पीएचसी के प्रभारी डॉ अवधेश कुमार बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच एंटीजन किट से की गई। 25 लोगों के स्वाब सैम्पल के एंटीजन किट से रैपिड टेस्ट की गई। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।```
    शेरघाटी अनुमंडल का कोरोना अपडेट
    शेरघाटी में 6, ईमामगंज में 2, आमस में 2 और डुमरिया में 1 मिला कोरोना मरीज, शेरघाटी अनुमंडल में आंकड़ा हुआ 100 पार।

    ...सतर्क रहें, सुरक्षित रहें...

    Ads

    Bottom ads