श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर बुधवार को 2000 दीयों से जगमगाया इमामगंज के गेवालगंज मुहल्ला
श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन के अवसर पर इमामगंज के गेवालगंज में युवायों ने पूरे मोहल्ले को 2000 दीयों से सजावट की। यहां दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
गेवालगंज निवासी दीपक पाण्डेय ने बताया कि दीपों के पर्व दीपावली के प्रारम्भ का इतिहास अयोध्या से ही जुड़ा है, रघुकुल कुमार मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपने माता पिता की आज्ञा मानकर 14 वर्षों तक वनवास में रहे जहां पर रावण द्वारा जनकसुता सीता के हरण और उसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा रावण का वध करने के बाद 14 वर्षों का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्या वासियों ने पूरे नगर को दीपों से आलोकित कर उत्सव मनाया था तब से लेकर आज तक इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए दीपावली का यह पर्व पूरे देश भर में मनाया जाता है।
शिक्षक सुनील ठाकुर ने बताया कि संपूर्ण गेवालगंज में युवा हर घर जाकर पांच-पांच दीपक बांटें तथा गेवालगंज
के सभी गलियों में सजावट की गई है। निवासीयों के साथ मिलकर युवा वर्ग मुख्य मार्गो पर दीपक और रंगोली बनाएं।
के सभी गलियों में सजावट की गई है। निवासीयों के साथ मिलकर युवा वर्ग मुख्य मार्गो पर दीपक और रंगोली बनाएं।