Add

  • BREAKING NEWS

    अयोध्या की पावन भूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की खुशी में शेरघाटी में मना जश्न, दीपावली की तरह जले दीप, मंदिर में हुआ पूजन, आरती और दीपोत्सव

    कौशलेंद्र शेरघाटी 
    लंबे इंतजार के बाद अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्म भूमि पूजन के मौके पर हिंदू धर्मावलंबियों ने बुधवार को शेरघाटी में दीपावली मनाया। संध्या समय शहर के राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यवाह कमल किशोर सिंह के नेतृत्व में संघ के वाद्य यंत्रों के साथ भगवान राम और भारत माता की आरती की गई। तत्पश्चात दीपोत्सव मनाया गया। इसी प्रकार शहर से लेकर गांव तक संध्या समय दीपोत्सव का कार्यक्रम घर-घर में होते देखा गया।यहां राजीव कुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल के अलावा संघ सदस्यों ने दीप जलाया। शहर के तीन शिवाला प्रांगण में रामनवमी पूजा समिति के द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। पूरे शहर में इस मौके पर दीपावली जैसा दृश्य दिखा। लोग अपने घरों के आगे और छतों पर दीप जलाकर भव्य राम मंदिर पूजन का स्वागत किया। जगह जगह भगवा ध्वज लगे दिखे। संघ कार्यकर्ताओं ने कहा कि 493 वर्षों का सपना आज पूरा हुआ है। पूरे भारतवर्ष के लोग इस खुशी में शामिल हैं। रामनवमी पूजा समिति के पोला सिंह, संतोष सिंह, गुड्डू पांडे, वेद प्रकाश उर्फ बाबू ,चीकू वर्मा , अजीत कुमार, गोपाल प्रसाद आदि ने दीपोत्सव में हिस्सा लिया। 

    Ads

    Bottom ads