Add

  • BREAKING NEWS

    डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने सामुदायिक शौचालय की चाभी पांच परिवार को सौंपे, शेरघाटी अंचल व प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण पीओ का वेतन निकासी पर रोक

     कौशलेंद्र शेरघाटी 

     शेरघाटी के चिताब कला पंचायत सरकार भवन परिसर मे बुधवार को गया जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह द्वारा सामुदायिक स्वच्छता परिसर भवन का ऊद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नव निर्मित शौचालय की चाभी 5 परिवारों को सौपीं गई। साथ ही प्रबंधन कमेटी और संबंधित परिवारों से जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी उपेन्द्र पण्डित ने  इनके बेहतर उपयोग और साफ रखने को कहा। जिलाधिकारी ने मुखिया पूनम देवी और जूनियर ईजिंनियर को अच्छे कार्य की सराहना किया।अधिकारियों ने इस अवसर पर  भवन परिसर के अलावा शेरघाटी प्रखंड कार्यालय एवम जेल परिसर शेरघाटी में वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी महोदय ने पंचायत भवन में निर्मित जल संचयन संरचना का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला से स्वच्छता के जिला समन्वयक  सुधीर कुमार, शेरघाटी के अंचलाधिकारी लोधो बडाइक, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनुपम एवं मनरेगा के प्रोगाम आफिसर रामेश्वर पाठक के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बताते चलें कि 9 अगस्त को पृथ्वी दिवस है।पूरे जिले में18 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य है।इसके तहत 5अगस्त को सरकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाना था। अभियान को गति देते हुए जिलाधिकारी द्वारा कई कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर जागरूकता फैलाया गया।

    Ads

    Bottom ads