शहर में लगा हाईमास्ट लाइट शोभा की वस्तु बनी
कौशलेंद्र शेरघाटी
शहर के विभिन्न मुहल्लों के अलग-अलग स्थान पर लगे हाई मास्ट लाइट आधा दर्जन स्थानों पर खराब हो गया है।शेरघाटी थाना मोड़, प्रखंड कार्यालय परिसर, राम मंदिर, गुरुकुल और नगर पंचायत कार्यालय के समीप का हाई मास्ट लाइट महीनों से बंद पड़ा है। जबकि नई बाजार राय कॉलेज मोड़ ,लिपगंज चट्टी तथा पलकिया में लगा हाई मास्ट लाइट का दो चार बल्ब ही जलता रहता है।लाखों रुपए की लागत से लगाया गया हाई मास्ट लाइट शहर में शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। नगर वासियों और आम राहगीरों को रोशनी नहीं मिलने से काफी कठिनाई हो रही है। नगर निकाय के उपमुख्य पार्षद प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने बताया कि उक्त सभी हाई मास्ट लाइट का वारंटी 2 वर्षों का था। 2 वर्ष के पहले ही हाई मास्ट लाइट खराब हो चुके हैं। संवेदक को नगर कार्यालय के द्वारा कई बार पत्राचार किया जा चुका है। बावजूद इसके वह मरम्मत नहीं किया। सदन ने प्रस्ताव पारित कर उसका सुरक्षित राशि जप्त करने तथा उसका नाम काली सूची के संवेदको में जोड़ने का प्रस्ताव लेकर जिलाधिकारी गया को पत्राचार किया गया है। इस प्रकार शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हाई मास्ट लाइट फिलहाल खराब है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के काम शुरू करते ही वार्ड पार्षद व सशक्त कमेटी के सदस्य उचित निर्णय लेकर हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कराने की दिशा में काम करेंगे।
