Add

  • BREAKING NEWS

    कीचड़ में तब्दील हुआ घाघर गाँव की सड़क, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल ।

    कौशलेंद्र शेरघाटी

    प्रखंड क्षेत्र का शेखपुरा वाया घाघर मोइंनगंज सड़क की स्थिति बद से बत्तर हो गई है। बरसात के दिनों में उक्त सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।  घाघर गांव के कच्ची सड़क गड्ढों में तब्दील है। ग्रामीण शंभू सिंह पवन कुमार आदि बताते हैं कि वर्ष 2006 में उक्त सड़क का पहली बार निविदा हुई थी। उस समय तत्कालीन एमएलसी अनुज कुमार सिंह के सड़क निर्माण कंपनी द्वारा कार्य कराया जाने वाला था। इसके लिए बोल्डर और मिट्टी कई स्थानों पर गिराने के बाद ही जमीन के अधिग्रहण का मामला फंस गया । फलस्वरूप सड़क का निर्माण कार्य बाधित हो गया। जो अब तक नहीं बन सका है। पुनः एक बार फिर स्थानीय विधायक के प्रयास से उक्त सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संभव हो सका है। लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। नीमा से घाघर तक सड़क निर्माण का निविदा हो चुका है। जिसका कार्यारंभ की तिथि 6 मई 2020 थी। घाघर निवासी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कई स्थानों पर मिट्टी और बोल्डर गिराए जा चुके हैं। लेकिन बरसात आज आने के बाद काम रुक चुका है। निविदा के मुताबिक आगामी 5 मई 2021 को सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होना है। 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल शेरघाटी के द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन फिलहाल ग्रामीणों को खराब सड़क का दंश इस बरसात में झेलना ही पड़ रहा है।

    Ads

    Bottom ads