Add

  • BREAKING NEWS

    शहर के गोलबाजार से ब्रेजा कार की चोरी, घर के सामने पार्किंग थी कार

     

    Kaushlendra sherghati 
    शहर का हृदय कहा जाने वाला मुख्य मार्ग स्थित गोला बाजार से सोमवार को 3:15 बजे भोर में अनिरुद्ध शर्मा का ब्रेजा कार वाहन चोर चुरा ले गए। ब्रेजा कार का रजिस्ट्रेशन संख्या बिहार 02 ए एल 1107 है। वाहन स्वामी शर्मा ने बताया कि घर के सामने कार रोज की तरह पार्क की हुई थी। सुबह में जागने के बाद जब पार्किंग स्थल पर कार नहीं दिखी तो इधर उधर खोजने का प्रयास किया। पार्किंग स्थल पर कार के शीशे के बिखरे हुए कुछ टुकड़े दिखे। इससे संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि कार चालक के स्थान का सीसा काटकर वाहन चोर कार में प्रवेश किए। तत्पश्चात कार की चोरी की गई।थानाध्यक्ष सह डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि वाहन स्वामी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए वाहन चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बाजार के मुख्य मार्ग में जिस जगह पर कार लगी हुई थी उसके आसपास के लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया है। उससे कुछ सुराग प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3:16 पर ब्रेजा कार को जाते देखा जा रहा है। ठीक 1 मिनट बाद 3:17 में ब्लू कलर की दूसरी ब्रेजा कार गुजरती है। ऐसे में संभावना है कि कार चोरी करने वाला गिरोह दूसरी कार से आया था। उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय हो कि 7 अगस्त को बसंत बाग मोहल्ला से संजीव कांत शरण की सुजुकी कंपनी की डिक्सर मोटरसाइकिल की चोरी पांच बजे भोर में की गई थी। पुलिस अगर समय रहते दबिश बनाती तो शायद कार चोरी का मामला टल सकता था। शहर के मध्य पॉश इलाके में चोरी की इस घटना से शहर वासी जहां चिंतित हैं वहीं पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। शहरवासियों का कहना है पुलिस शहर में रात्रि गश्ती का दावा करती है। अगर पुलिस की रात्रि गश्ती थी तो कार इस भीड़भाड़ वाले घनी आबादी से कैसे चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को इस सवाल का जवाब देना होगा। यह भी बताते चलें बसंत बाग मोहल्ले के पीछे मोरहर नदी तट पर संध्या 6:30 बजे से 9:00 बजे तक शराब की बिक्री की जा रही है। माना जा रहा है कि ऐसे शराब अड्डों से ही सामाजिक तत्वों का जमावड़ा के बाद अपराध की योजनाएं बनती है। शहर वासियों के अनुसार उक्त चिन्हित स्थानों पर नियमित छापेमारी और सक्रियता पुलिस की रहे तो शहरी अपराध में कमी आ सकती है।

    Ads

    Bottom ads