Home
/
Unlabelled
/
गोपालपुर के एक ही मकान में दो दुकान और 6 गोदाम में आगजनी, लाखों रुपए की सम्पति का हुआ नुकसान
गोपालपुर के एक ही मकान में दो दुकान और 6 गोदाम में आगजनी, लाखों रुपए की सम्पति का हुआ नुकसान
कौशलेंद्र शेरघाटी
शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को कन्हाई कुमार गुप्ता के घर में संचालित दुकान एवम गोदाम में हुई आगजनी में लगभग 4 लाख रुपये की सम्पति जलकर नष्ट हो गया है। पीड़ित ने नुकसान के मुआवजे के लिए अंचलाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाया है। घटना लगभग 2 बजे रात्रि की है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित कन्हाई कुमार ने बताया कि मकान में दो दुकान और छः गोदाम संचालित था। दुकान में किवाड़ ,खिड़की,अलमुनियम,प्लाई भांगा बोरा बनने का व्यवसाय करते थे। व्यवसायिक दुश्मनी को लेकर गांव के ही तीन लोगों के द्वारा रात्रि में केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगाई गई है। गुप्ता ने बताया कि उक्त नवनिर्मित मकान में दरवाजा नहीं लगा था। फिलहाल इसमें सामान रखकर हम लोग अपने व्यवसाय को संचालित कर रहे थे।प्रतिदिन रात में घर का कोई न कोई सदस्य सोते थे। लेकिन सोमवार की रात तबीयत खराब हो जाने के कारण कोई नहीं सो पाया। मौका पाकर दुश्मनी से घर में आग लगाया गया है। इधर जब आग का धुआं और लपट निकली तो आसपास के लोग शोरगुल के किए। स्थानीय फायर ब्रिगेड को फोन पर कॉल किया गया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक गोदाम एवं मकान में रखे कई बंडल बोरे, सिलाई करने वाली कई मशीन,प्लाई,अलमुनियम ,चदरा, एवं बिट जल कर नष्ट हो गये। आगजनी से मकान का दिवार और छत में दरार आ गया। पीड़ित ने इस मामले में शेरघाटी थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई है।
मुखिया बोले
स्थानीय मुखिया परमानंद मनी ने बताया कि हमारा घर आसपास में है।आगजनी होने पर फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी जाती रही लेकिन कोई फोन नही उठाया। इस मामले में
ट्रेनी डीएसपी सह थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि आगजनी हुई है।पीड़ित द्वारा इस मामले में शिकायत की गई है।जिसकी छानबीन की जा रही है।सीओ सुधीर तिवारी ने बताया कि घटनास्थल का निरक्षण किया गया है।पीड़ित के आवेदन के पश्चात सरकारी मुआवजा के लिए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
फोटो आगजनी का
