शेरघाटी के श्रीरामपुर पंचायत में शान से फहरा तिरंगा, मुखिया ने मैट्रिक और इंटर में फर्स्ट लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
शेरघाटी प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया। 74वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत श्रीरामपुर के पंचायत सरकार भवन औऱ ग्राम भुजौल के महादलित टोला में मुखिया संजय सिंह ने झडोतोलन किया। इस अवसर पर लॉक डाउन में गरीब मजदूर को कार्य करवाने वाले मेट को समानित किया गया। ईनलोगों ने वैश्विक महामारी में भी मजदूरों के साथ मिलकर पइन, आहर,तालाब औऱ पेड़ लगवा कर पंचायत को हरा भरा करने में सहयोग किया। गरीब मजदूरों के घर चूल्हा जलाने का कार्य किया। इस लिए ये सम्मान के पात्र है। इस मौके पर पंचायत के उन बच्चों को समानित किया जो इस वर्ष मैट्रिक औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए ।उनका हौसला बढ़ाया गया। अन्य बच्चों को इसी तरह पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि अगले बार उनको भी इसी मंच से सम्मानित किया जाय।उपस्थित सभी लोगो को मुखिया श्री सिंह के तरफ से मास्क वितरण किया गया।

