Add

  • BREAKING NEWS

    हरिदासपुर का लोहा पुल अपराध जोन बन गया है, दो व्यवसायी बन्धु की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है पुलिस

    कौशलेंद्र शेरघाटी 

    इमामगंज शेरघाटी पथ में हरदासपुर लोहा पुल से बनाही पुराना नहर तक लूट हत्या व छिनतई का अपराध जोन बन गया है। इस स्थान पर अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान आपराधिक जॉन बन गया है। गुरुवार की रात भी बर्तन व्यवसाई दो सहोदर भाई की हत्या उक्त क्षतिग्रस्त लोहा पुल के समीप ही अपराधियों ने कर दिया। बताया जाता है कि उक्त घटनास्थल के समीप दर्जनों लूट और हत्या के वारदात हुए हैं। बावजूद इसके प्रशासन पुल को सही मरम्मत  नहीं करा पा रही है। उल्लेखनीय हो कि गया रामबाग मोहल्ले के बर्तन व्यवसाई पंकज कुमार और चंदन कुमार का अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं। 13 अगस्त की रात 9:00 बजे जब गोली की आवाज स्थानीय ग्रामीणों ने सुनी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुआ। फिर कुछ लोग घर से बाहर निकले। पकड़ो पकड़ो कि शोर किए। लेकिन तब तक अपराधी दो सहोदर भाइयों की जान ले चुके थे। इसके पूर्व वर्ष 2019 के जून माह में रानीगंज के साइकिल व्यवसाय सत्येंद्र प्रसाद को भी अपराधियों ने इसी स्थान पर गोली मार दिया था। फिर मार्च 2020 में सलैया के कृष्णा प्रसाद स्कूल संचालक के साथ मारपीट की गई। मोटरसाइकिल और पैसे की लूट हुई।इसके अलावा भी दर्जनों मोटरसाइकिल और पैसे लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

    Ads

    Bottom ads