Add

  • BREAKING NEWS

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, ईमामगंज में कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए ईमामगंज प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईमामगंज में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पंकज वर्मा के आवास पर ईमामगंज मण्डल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सह अटल सेना जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की दूसरी पूण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम बाजपेयी जी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया उसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात पंकज वर्मा ने कहा कि "अटल जी के कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा। जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण व करगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी।"


    पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा ने पुष्प अर्पित करने के बाद कहा, "नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर है।"


    ईमामगंज प्रखण्ड के रानीगंज ठाकुरवाड़ी में ईमामगंज भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा और संजय गांधी इंटर महाविद्यालय में ईमामगंज भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष गंगाधर पाठक के अध्यक्षता में भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूसरी पुण्यतिथि उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, पारितोष पंकज,


     संजय सिंह,  पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष गंगाधर पाठक, राम रतन प्रजापत, विजय मिश्र, संजीव सिंह, अनिकेत सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, पंकज सिंह, अर्जुन पासवान, मंटू सिंह, महामंत्री जितेंद्र तिवारी, केशव जी, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह राणा, युवामोर्चा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष संतोष सौंडिक, पश्चिमी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुमार विकाश कश्यप, वीरेंद्र गुप्ता, आई टी सेल संयोजक अनूप कुमार वर्मा, राहुल सिंह, पंकज शर्मा, पंकज गुप्ता, पवन पोद्दार, मोतीलाल सांवरिया आदि कार्यकर्ता ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


    Ads

    Bottom ads