शेरघाटी के पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, चेरकी के वार्ड 6 में नलजल बन्द का उठा मामला। यूरिया की कालाबाजारी और जविप्र से मिलने वाला अनाज को लेकर उठे कई सवाल
कौशलेंद्र शेरघाटी
प्रखंड कार्यालय शेरघाटी के सभा भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में गत बैठक की संपुष्टि करते हुए पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यूरिया खाद की कालाबाजारी की बात सामने आई। पंचायत समिति सदस्य केदार यादव ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बाजारों में यूरिया खाद की कालाबाजारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ढाई सौ में बिकने वाला यूरिया को चार सौ रुपए बोरा तक बेचा जा रहा है। इस प्रकार खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है और प्रशासन बेखबर है। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बच्चों के लिए दोपहर का मिलने वाला मिड डे मील के चावल के वितरण में गड़बड़ी की शिकायत भी की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि विद्यालय में वर्ग 1 से 5 तक 8 किलो एवं वर्ग छह से आठ तक 12 किलो चावल देने का प्रावधान है। परंतु कई विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नियम की अनदेखी कर पोषाहार का चावल वितरित कर रहे हैं। इस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी मांगी गई तथा हो रही गड़बड़ी को दूर करने का दूर करने को कहा। इसी प्रकार आपूर्ति विभाग में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा लाभुकों को लॉकडाउन के अंतर्गत मिलने वाला निशुल्क चावल और प्रवासी मजदूरों को मिलने वाला सहायतार्थ अनाज का भी मामला उठा। बाल विकास परियोजना के तहत सदस्यों ने जानना चाहा कि बच्चों के पोषाहार का क्या स्थिति है। इस पर सीडीपीओ अरुणिमा सिंह ने बताया कि 14 मार्च के बाद आंगनवाड़ी के बच्चों का पोषाहार आदि सारा कार्य बंद है। फिलहाल डीबीटी के माध्यम से पोषाहार का पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत डॉ उदय प्रसाद ने सदस्यों के पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी के अंतर्गत 100 बेड का कोरोना अस्पताल कार्यरत है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना को अविलंब पूरा करने पर भी बल दिया गया। नल जल योजना में हो रही गड़बड़ी एवं देर के लिए समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने कहा कि उपरोक्त योजनाओं को अविलंब पूरा करें।बैठक में 15वीं आयोग की राशि से विकास कार्यों के योजनाओं प्रस्ताव को अनुमोदित किया। अंचलाधिकारी के जर्जर आवास की मरम्मत एवम बैठक से गायब रहे पीएचडी के कनीय अभियंता व अन्य से स्पस्टीकरण किया गया है।
अन्यथा संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून ने कहा कि जनप्रतिनिधि कार्यों के प्रति निगरानी रखें। अपूर्ण कार्यों को पूरा करें। प्रखंड प्रमुख तालकेश्वर चौधरी ने सवाल उठाया चेरकी पंचायत के वार्ड नंबर छह में नल जल का मोटर पम्प विगत 2 माह से खराब पड़ा है। इसे क्यों नहीं बनाया जा रहा। इस मामले में पंप को अविलंब बनाने का निर्देश स्थानीय मुखिया को दिया गया है। बैठक में पंचायत समिति सदस्य मुस्तरी खातून, प्रेमा देवी, गीता देवी, मुखिया पार्वती देवी, संजय सिंह, पूनम देवी, अरुण सिंह, राम लखन मांझी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अधिकारियों में सीओ सुधीर तिवारी, सीआई किशोरी चौधरी आदि उपस्थित रहे।
