Add

  • BREAKING NEWS

    गया के चर्चित बर्तन व्यवसायी दोहरी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त कुणाल सिंह एवं सागर पासवान रांची से गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी से डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलेगा राज


    कौशलेंद्र शेरघाटी 
    गया के चर्चित बर्तन व्यवसाई बंधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुणाल सिंह एवं सागर पासवान  इमामगंज को एसआईटी की टीम ने रांची में गिरफ्तार कर ली है। विश्वस्त पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुणाल एवं सागर हत्या के बाद फरार हो गए थे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल गठित कर लगातार छापामारी कर रही थी। शेरघाटी एसडीपीओ रवीश कुमार ने बताया कि रांची में विशेष गठित पुलिस बल द्वारा गिरफ्तारी की सूचना है परंतु विस्तृत जानकारी शेरघाटी पहुंचने के बाद ही दी जाएगी। उल्लेखनीय हो कि 13 अगस्त 2020 को बर्तन व्यवसाई बंधु पंकज कुमार साव व चंदन कुमार साव इमामगंज से गया तगादा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के समीप शेरघाटी इमामगंज पथ पर अपराधियों ने रुपए लूटने की नियत से धावा बोला। लूट में असफल होने के बाद दोनो सगे व्यवसाई बंधुओं को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त हत्या में इमामगंज के व्यवसायियों का एक व्यक्ति द्वारा ही इमामगंज से गया लौटने की सूचना अपराधियों को दी जा रही थी। व्यवसाई बंधुओं की हत्या की साजिश इमामगंज में ही बनी थी। इस बात का खुलासा गत 17 अगस्त को अमरजीत कुमार साव ग्राम बभनडीह इमामगंज गिरफ्तार के बाद हो चुका था। अमरजीत से मिले सुराग के आधार पर ही पुलिस एसआईटी बनाकर लगातार संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में रांची के एक मोहल्ले में दोनों नामजद अभियुक्तों के छिपे होने की लोकेशन प्राप्त हुआ। जहां से पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर ली है।

    Ads

    Bottom ads