Add

  • BREAKING NEWS

    बाजार से लौटते समय गांव के चार पांच लोगो ने युवक के साथ किया मारपीट, घायल थाने में लिखाया रिपोर्ट

     संवाद सहयोगी शेरघाटी

     शेरघाटी थाना क्षेत्र के बनिया बरौन गांव में प्रत्यूष शेखर उम्र लगभग 15 वर्ष पिता गुरु देव पासवान के साथ गांव के ही लोगों ने लाठी डंडे एवं खंती से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना रविवार की संध्या की है। सोमवार को अपने पिता के साथ प्रत्यूष शेरघाटी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। थाने में दिए गए आवेदन के बाद प्रत्यूष का प्राथमिक इलाज अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में किया गया। प्रत्यूष ने बताया कि जब रविवार को वह सन्ध्या में खंडेल बाजार से लौट रहे था तो गांव के ही निकट गांव के चार लड़कों ने मोटरसाइकिल रोककर मेरे साथ लाठी-डंडे से मारपीट किया। उन लोगों ने इसके पहले भी जान मारने की धमकी दिया है। गले में पहने सोने का चेन भी छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि शेरघाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु लिखित शिकायत की गई है। इसमें गांव के ही पूर्व चौकीदार रामविलास पासवान के पुत्र जोगिंदर एवं अवधेश पासवान एवम रामपति पासवान व एक अन्य बाइक रुकवाया। पहले गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की फिर विरोध करने पर लाठी डंडे से प्रहार कर दिया। जिसमें कई स्थानों पर गहरी चोट आई। उसके पिता ने कहा इन लोगों के द्वारा पूर्व में भी जान मारने की धमकी दिया जाता रहा है। साथ ही जमीनी विवाद को लेकर तंग किया जाता रहा है। ऐसे में प्रत्यूष के साथ जान मारने की नीयत से प्रहार किया गया। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत मयूर खंड में  अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरतहै। लॉकडाउन के कारण पूरा परिवार अपने पैतृक गांव बनिया बरौन आया हुआ है। इसी क्रम में गांव के लोगों के द्वारा जमीन विवाद को लेकर हमला किया गया है। पूर्व में अश्लील हरकत किया जाता रहा है। बेटे के साथ की गई मारपीट से पूरा परिवार भयभीत है। शेरघाटी थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
    फोटो पीड़ित प्रत्युष का 

    Ads

    Bottom ads