Home
/
Unlabelled
/
महान उदभट स्वतंत्रता सेनानी व शेरघाटी के प्रथम विधायक जगलाल महतो के 57वी पुण्यतिथि शेरघाटी में समारोह पूर्वक मनाया गया
महान उदभट स्वतंत्रता सेनानी व शेरघाटी के प्रथम विधायक जगलाल महतो के 57वी पुण्यतिथि शेरघाटी में समारोह पूर्वक मनाया गया
कौशलेंद्र शेरघाटी
अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी परिसर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी व शेरघाटी के प्रथम विधायक स्वर्गीय जग लाल महतो की 57 वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर बुधवार को उनके अनुयायियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया।इस मौके पर शेरघाटी के विधायक व पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद प्रसाद यादव, अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, स्वर्गीय महतो के पुत्र अशोक कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश प्रसाद, अधिवक्ता विनय प्रसाद, विजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मुरारी ठाकुर, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार, सुरेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, प्रपौत्र विक्रम कुमार, दिलीप यादव, चन्द्रदीप दांगी, राजेश मिश्रा आदि ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महतो देश की आजादी में अपना अहम योगदान देकर देश को स्वतंत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इसके लिए उन्हें अंग्रेजों का कोड़ा सहना पड़ा। जेल गए। स्वर्गीय महतो का जन्म इमामगंज थाने के करमौन गांव में 4 जुलाई 1905 को हुआ था। माध्यमिक शिक्षा शेरघाटी के रंग लाल उच्च विद्यालय से प्राप्त कर उन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में कूदे। उसके बाद वे रौलट एक्ट के विरुद्ध 6 अप्रैल को 1919 को आंदोलन में कूद पड़े। इसके बाद वे अपने आप को देश के लिए आंदोलन से जोड़ दिया। भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांति की लहर शेरघाटी से होते हुए डुमरिया तक पहुंची और उन्होंने इस आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कोलकाता से भूमिगत होते हुए उड़ीसा पहुंचा। जहां उत्कल हिंदी विद्यापीठ की स्थापना की। इस प्रकार स्वर्गीय महतो के विभिन्न कार्यों व व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
