शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक डॉ विनोद प्रसाद यादव ने मंगलवार को शेरघाटी के पद्मावती एवं डोभी के पच वाहिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने का मन्नते मांगी साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया
कौशलेंद्र
शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक व पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद प्रसाद यादव ने मंगलवार को शेरघाटी के पद्मावती मंदिर एवं डोभी के पांचवाहिनी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अपना प्रचार प्रसार का शुभारंभ किया। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पुनः बहुमत हासिल कर मुख्यमंत्री बनने की कामना किया। मंदिर में माता के समक्ष याचना कर उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है। हमारी मन्नतें पूरा होगी। इसके साथ ही उन्होंने डोभी प्रखंड के ग्राम पट्टी, कुरमामा, सबल बीघा, मुसेहना व अन्य दर्जनों गांव का दौरा किया जहां आम जनता का भरपूर सहयोग मिला। प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय मुखिया मुन्ना कुमार, कपिल वर्मा, रंजीत कुमार, सीताराम यादव, विमल प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय हो कि शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन प्रखंड आते हैं।आमस, डोभी और शेरघाटी।उक्त तीन प्रखंड को मिलाकर वर्ष 2010 में शेरघाटी एक नया विधानसभा का रूप लिया। तत्पश्चात विनोद प्रसाद यादव को जदयू का टिकट प्राप्त हो गया। तब से वे लगातार दो बार शेरघाटी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक बार फिर जनता के बीच अपनी फरियाद लेकर काम के आधार पर वोट मांगने के लिए निकल पड़े हैं। साथ ही यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का लोगों से अपील कर रहे हैं।
