Add

  • BREAKING NEWS

    मनरेगा पदाधिकारी के तालिबानी हुकूमत के खिलाफ पंचायत समिति सदस्य करेंगे मनरेगा कार्यालय में तालाबंदी

     मनरेगा पदाधिकारी के तालिबानी हुकूमत के खिलाफ पंचायत समिति सदस्य करेंगे मनरेगा कार्यालय में तालाबन्दी

    ,डोभी : डोभी में मनरेगा पदाधिकारी दीपतेश के खिलाफ डोभी के सभी पंचायत समिति गोलबंद हो चुके है। बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय डोभी के सभागार में प्रखण्ड प्रमुख सुनीता देवी के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें मनरेगा पदाधिकारी के द्वारा पंचायत समिति सदस्य के साथ लगातार किया जा रहा भेदभाव पूर्ण रवैया को तालिबानी हुकूमत तक लोगो ने संज्ञा दे दिया। सरकार के आदेश के बाबजूद उक्त अधिकारी पंचायत समिति सदस्यों को उनका अधिकार नही दे रहा है। किसी भी सदस्य के मान-सम्मान के साथ लगातार खेलवाड़ किया जा रहा है। इसके पूर्व भी दो बार घोडाघाट और नावाडीह के पंचायत समिति सदस्य के द्वारा इसकी शिकायत उप विकाश आयुक्त के पास किया गया। प्रखण्ड प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि पदाधिकारी के इस रवैये के खिलाफ सभी लोग एक जुट है और इनके खिलाफ उप विकाश आयुक्त को निलंबन करने का सभी सदस्यों ने कहा है जिसके लिए पत्र के माध्यम से जिले के अधिकारी के पास भेजा जाएगा। मनरेगा में लगातार गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रहा है। सदस्य कमलेश यादव और सुनीता केशरी ने कहा कि प्रोग्राम पदाधिकारी पंचायत समिति के बैठक से भी अनुपस्थित रहते है। जिसके कारण मनरेगा के कार्य पंचायत समिति के माध्यम से डोभी में शून्य है। गुरुवार को इन सब को लेकर प्रोग्राम पदाधिकारी का घेराव किया जाएगा और कार्यालय में तालाबंदी भी किया जाएगा। बैठक में बालकुमारी देवी, देवानंद दास, बढ़न दास, मोती वर्मा, उप प्रमुख ममता देवी, विकाश भुइयां, आदित्य साव समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। इन आरोप को मनरेगा पदाधिकारी सिरे से नकारते है।

    Ads

    Bottom ads