Add

  • BREAKING NEWS

    ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर हुई मौत, विरोध में जीटी रोड घण्टे भर रहा जाम। इलाज कराने जा रहे थे गया


     संवाद सहयोगी, शेरघाटी 

    आमस थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या दो पर बुधवार को पिपराही मोड़ के पास रेगनियां गांव निवासी पप्पू सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष एवं रेनूका सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष दोनों पति-पत्नी की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई। दम्पति इलाज कराने के लिए अपने गांव से गया जा रहे थे। इसी क्रम में एन एच 2 पर पिपराही मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर हो गई। चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया। आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं अंचलाधिकारी आमस  घटनास्थल पहुंचकर मृतक के आश्रितों को मुआवजे का आश्वासन दिया। एनएचएआई को कार्रवाई के लिए पत्र भेजने की बात कहा। उक्त आश्वासन के बाद बाद जीटी रोड का जाम हटाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के आश्रित को तत्काल में कबीर अंत्येष्टि योजना का 3000 एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से ₹20000 का चेक दिया जाएगा। दम्पति की मौत से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों की जुबान से सुना जा रहा था। क्या 2020 रेगनियां के लिए काल बनकर आया है। बताते चलें कि जून माह में इसी गांव के लोग तिलक चढ़ा कर अपने गांव लौट रहे थे। बारातियों के दो टेम्पो ट्रक के चपेट में आ गया था। जिससे 10 लोगों की मौतें  हुई थी। 

    Ads

    Bottom ads