उत्तर प्रदेश के राहगीर की शेरघाटी में हुई मौत बस इंतजार में राहगीर था खड़ा अचानक बेहोश होकर गिरने से हुई मौत अचानक बेहोश होकर गिरने से हुई मौत बस इंतजार में खड़ा था राजगीर
कौशलेंद्र, शेरघाटी
शेरघाटी नई बाजार स्थित प्राइवेट बस पड़ाव में मंगलवार को सन्ध्या समय कहीं जाने के इंतजार में प्रतीक्षारत एक यात्री कि मंगलवार को मूर्छित होकर गिरने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा कि लगभग5 बजे सन्ध्या में बस स्टैंड में एक व्यक्ति अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के थैले से पुलिस को मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान राम सिंह आत्मर्स प्यारे, वार्ड नंबर 5 लखपेड़ा मोहम्मद खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर से उसके परिचितों एवं परिवार वालों को घटना की खबर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक किसी मठ या मंदिर में रहता है। पुलिस को उसके थैले से कई अलग-अलग देशों के कुछ नोट मिले हैं। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक कहीं जाने के लिए बस स्टैंड के पास खड़ा था। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।