गया के डुमरिया प्रखंड के छह किशोरों सहित 9 लोगों की मौत से मातम, जा रहे थे रोजगार की तलाश में
गुरुवार की सुबह गया जिले के डुमरिया प्रखण्ड के छकरबंधा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव के शिवनन्दन दास के 17 वर्षीय पुत्र गुड्डू समेत बिहार के गया जिले के सात व झारखंड के दो लोगो की हुई मौत, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल बताया गया है। बतादें की सभी लोग बरहा गांव से एक स्कॉर्पियो (Jh-13D 5029) पर सवार होकर 12 व्यक्ति सरसा में किसी काम की तलाश में जा रहे थे। बुधवार को अपने अपने घर से निकले थे। कानपुर-आगरा हाइवे के जिला आगरा अंतर्गत थानां आत्माउदौला के पास आज सुबह घटना घटी है।
मृतक की पहचान
1:- गुड्डू कुमार, पिता शिवनंदन दास, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया, बिहार
2:- विकास कुमार, पिता बसंत कुइयां, देवरिया, कोठी थाना गया, बिहार
3:- नागेंद्र, पिता कृष्ण यादव, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया बिहार
4:- सुरेंद्र, पिता बिगन कुईया, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया बिहार
5:- राजेश, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया बिहार
6:- अमन, फुलवरिया, थाना डुमरिया गया बिहार
7:- विपिन, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया बिहार
8:- बब्लू प्रजापति, पिता ब्रह्मदेव प्रजापति, बड़ी बीघा, चतरा, झारखंड
9:- उपेन्द्र पासवान, डुमरी, हंटरगंज झारखंड
घायल की पहचान
1:- छोटू कुमार, पिता बिगन कुईया, फुलवरिया, थाना डुमरिया, गया बिहार
2:- सुजीत कुमार, बिकोपुर, थाना कोठी, गया बिहार
3:- सूरजदेव प्रजापति, पिता चंद्रदेव, बड़ी बीघा, चतरा, झारखंड
मैट्रिक की परीक्षा देकर जा रहे कानपुर
घटना की खबर मिलते ही बरहा गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के माता-पिता व अन्य स्वजनों के विलाप से घर-घर में मातम पसर गया है। घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। लोगों का कहना था कि आज महाशिवरात्रि के दिन ऐसी खबर आई कि हम सब सन्न रह गए। ये मृतक गरीब परिवार के हैं। मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद ये सभी नौकरी के लिए कानपुर जा रहे थे। सभ्ाी लड़के काफी खुश थे। लेकिन क्या पता था कि उनकी यह यात्रा अंतिम यात्रा ही बन जाएगी। अब वहां से शव आने का इंतजार किया जा रहा है। इस हादसे ने गरीब माता-पिता की कमर तोड़कर रख दी है। बुढापे का सहारा छीन लिया है। गांव के लोग कहते हैं कि ऐसा भी होगा सोच नहीं सकते थे। आशंका जताई जा रही है कि चालक की झपकी के कारण ही यह हादसा हुआ होगा। क्योंकि स्कॉर्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर चला गया और कंटेनर से टक्कर हो गई।