अश्रुपूरित श्रधांजलि
झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिचकिल्ला ग्राम निवासी श्री नंद कुमार प्रसाद जी का आज बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दु:ख के अवसर पर आस पास के लोग कोरोना की नियम का पालन करते हुए उनकी अंतिम दर्शन किये और उनके परिजनों को सान्तवना दिया। उनका अंतिम क्रिया दिनांक 13 मई को उनके पैतृक आवास ग्राम बिचकिल्ला थाना प्रतापपुर से सुबह 08 बजे होगी। इस दु:ख की मौके पर उनके पौत्र हिमांशु सिन्हा ने बताया कि दादाजी 95 वर्ष की आयु में भी बिल्कुल स्वस्थ थे। ये मृत्यु उनकी ईश्वरीय मृत्यु है। दादाजी अलग अलग भाषओं का भी ज्ञान रखते थे एवं वे एक सरकारी कर्मचारी भी रह चुके है। उनकी कमी को इस इलाके में कोई पूरा नही कर सकता।```
